निःशुल्क बिजली, दवाइयाँ जैसी दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं रोकना दुर्भाग्यपूर्ण : उचियारड़ा
जोधपुर। कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की संसदीय क्षेत्र का चहुँमुखी विकास ही जनसेवा का मूलमंत्र होना चाहिए देहात और शहरी क्षेत्र के अंतिम छोर पर बस रहे परिवार सांसद महोदय क उदासीनता के चलते आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जो की दुर्भाग्यपूर्ण हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में गरीब को गणेश मानकर जनहित में चलाई गई निःशुल्क बिजली, ईलाज दवाइयां सहित दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं ठन्डे बस्ते में जो की चिंतनीय हैं। उचियारड़ा ने आमजन से अपने सच्चे और हितेषी जनप्रतिनिधि के चयन के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर समर्थन देने की अपील की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के प्रवक्ता संजय गौड ने बताया कि जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने जनसर्म्पक अभियान के साथ के विभिन्न समाजों की मीटिंग में भाग लिया। उन्होंने राजीव गांधी गांधी कच्ची बस्ती केके कालोनी , चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 तथा सिंधी समाज की मिटिंग सरदारपुरा सामुदायिक भवन में आयोजित सभा में भाग लिया। उन्होंने सरदारपुरा स्थित गुरूद्वारे गुरूनानक साहेब के श्री चरणों में मत्था टेक कर आर्षीवाद व मंगल कामना की अर्ज की। इसके अलावा करण सिंह उचियारडा आज ब्रहम ऋषि श्री 1008 श्री खेतेष्वर महाराज जी के 112 वें जयंती कल्याणक महोत्सव में षामिल हुए। उन्हांेने संत ध्यानाराम जी महाराज से आर्षीवाद लिया।
कई समाज आए समर्थन में- कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा के सर्मथन में आज कई समाजों की मीटिंग आयोजित हुई। इसमें घांची समाज, बसेट धोबी समाज, सरगरा समाज, मेघवाल समाज, जाट समाज, कायस्थ समाज प्रमुख रूप से षामिल है। इसमें मेघवाल समाज की सभा में गीता बरबड, गोपाराम मेघवाल, त्रिलोक मेहरा, अषोक भाटी, जगदीष इन्दलिया, सतीष गुणपाल, सोहनलाल गर्वा तथा कायस्थ समाज की मीटिंग में डॉ वीरेन्द्र माथुर, सुरेन्द्र नाग तथा देवेन्द्र माथुर सहित बडी तादाद में समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।