मंत्री जी दस साल तक जनता के लिए घर के दरवाजे क्यो बंद रखे- उचियारडा

जोधपुर। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्र्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने कहा है कि मंत्री जी ने दस साल तक जनता के लिए घर के दरवाजे बंद रखे है। अब ऐसा क्या हुआ कि मंत्री जी को बोलना पड रहा है कि मेरे घर के दरवाजे अब 24 घंटे जनता के लिए खुले रहेंगे। मैं सवाल पूछता हूं इतने दिन आखिर बंद क्यों रखे।

लोकसभा उम्मीदवार करण सिंह उचियारडा बुधवार को जोधपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मंत्री जी को दरवाजे खुले रखने की बात क्यों कहनी पड रही है क्योंकि मैंने सांसद उचियारडा केन्द्र खोलने और 24 घंटे 36 कौम के लिए सेवा कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून बनाकर इलोक्टरोल बाॅन्ड के रूप में भ्रष्टाचार कर रही है। अब जनता इनके झूठ को समझ चुकी है।
कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह ने शहर, सूरसारगर व सरदारपुरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने आमजन से आत्मीय संवाद कर स्थापित कर मत एवं सर्मथन की अपील की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के प्रवक्ता संजय गौड ने बताया कि आज कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह ने आज संवाद कार्यक्रम के तहत गेंवा सूरसागर बाई पास फार्म हाउस में सभा में भाग लिया। इस मौके पर किशोर सिंह चैहान, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार ने आज संबोधि धाम में महाराज ललित प्रभ जी के सान्निध्य में आर्षीवाद प्राप्त किया। इसके बाद रामनवमी षोभायात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर व दक्षिण के जिला अध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, महापौर कुन्ती देवडा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पार्षद मनीष लोढा, प्रीतम षर्मा आदि मौजूद थे। वहीं षाम को सरदारपुरा आठवी डी रोड नवरतन हैरिटेज तथा रसाला रोड में आम सभा में भाग लेकर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर राकेश धारू, जितेन्द्र केलावत, अनिल गौड तथा सोहेल खान आदि मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button