मूंदड़ा ग्लोबल कन्वेंशन की तैयारी जोरों पर
जोधपुर। मूंदड़ा ग्लोबल कान्वेंशन के संयोजक राजीव मूंदड़ा व मूंदड़ा भाईपा के अध्यक्ष मोहन लाल मूंदड़ा की अध्यक्षता में नाइन स्टार सरदारपुरा स्तिथ कार्यालय के हॉल में मीटिंग आयोजित हुई।
सचिव नीरज मूंदड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की उसमे मूंदड़ा ग्लोबल कन्वेंशन की तैयारी में उपस्थित पदाधिकारी एवं मेंबर द्वारा कमेटियों का गठन कर नेतृत्व की जबाबदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे इंडिया स्तर पर अगली मीटिंग आयोजित की जा रही है।