लाचू कॉलेज एमबीए के तीन विद्यार्थियों का जौहरी डिजिटल में चयन
जोधपुर। लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के एम बी ए चतुर्थ सेमेस्टर के जहीर, मोहन एवम् द्वितीय सेमेस्टर के प्रज्जवल सिंह भाटी का जोहरी डिजिटल में चयन हुआ है।
कॉलेज प्राचार्य डा रोहित कुमार जैन ने जोहरी डिजिटल के हुमन रिसोर्स का धन्यवाद देते हुए कहा की इन विद्यार्थियों का चयन पढ़ाई के दौरान ही एमबीए पूरा होने से पूर्व ही हो गया है। कंपनी ने साक्षात्कार के माध्यम से संकाय के 3 विद्यार्थियों का इंटर्न पद के लिए चयन किया I वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय निदेशक डा प्रियदर्शी पाटनी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्लेसमेंट ऑफिसर्स डॉ नोएल राहुल शाह, डॉ वंदना गुप्ता न्यूज़ मीडिया प्रभारी डॉ संदीप अरोड़ा उपस्थित थे।