महिला सशक्तिकरण पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

जोधपुर। महिलाओं की साहित्यिक संस्था संभावना एवं राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण पर काव्य गोष्ठी का आयोजन मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में आयोजित किया गया।

डॉ मनीषा डागा एवं शिवानी पुरोहित द्वारा संयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाक्टर  चाँद कौर जोशी ने  सृष्टि एवं समाज की  निरंतर। निरंतरता  में नारी की भूमिका को रेखांकित किया उन्होंने वर्तमान में महिलाओं के जीवन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए, विशिष्ट अतिथि डॉ सुमन बिस्सा ने राजस्थान की महादेवी वर्मा डॉक्टर सावित्री डागा का स्मरण करते हुए महिला उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए मुख्य अतिथि डॉ. नीना छिब्बर ने  मां की संदूक कविता का पाठ करते हुए अपने वक्तव्य में नारी की चुनौतियां एवं उपलब्धियों  पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में शहर की जानी मानी कवित्रियां, साहित्यकार एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी  संख्या में उपस्थित थे गोष्ठी में डॉक्टर रजनी अग्रवाल विजय बाली सुशीला भंडारी उषा रानी पुंगलिया डॉक्टर अंजना चैधरी मंजू शर्मा सरला सोनी रजनी अग्रवाल  तृप्ति काव्यांशी, गौतम शुभ लक्ष्मी, स्वामी जैसलमेरिया, संजीदा खान अमिता भंडारी नीलम व्यास अर्चना त्यागी दीपा परिहार आदि ने स्वरचित कविताएं सुनाई कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सूरज माहेश्वरी ने किया संभावना की सचिव डॉक्टर अंजना चैधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button