युवाओं की भागीदारी से ही नशे पर लगेगा अंकुश : खान

रोजगार, बिजनेस, महिला कुटिर उद्योग, नशा मुक्ति, उपभोक्ता सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर हुए सेमिनार

जोधपुर। यूनाईटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी जोधपुर की ओर से पांचवी रोड ईदगाह परिसर में संचालित किये जा रहे ‘उम्माह खुशियों के मेले के चौथे दिन रोजगार, बिजनेस, महिला घरेलू कुटीर उधोग व पांचवे दिन नशा मुक्ति, उपभोक्ता मार्गदर्शन व महिला सुरक्षा सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर सेमीनार हुए।
      सोसायटी के महासचिव अब्दुल जारिफ चौबदार ने कहा कि सेमीनार में बतौर मुख्य अतिथि एनएलयू जोधपुर के प्रोफेसर ए. शबूर सिसोदिया, विशिष्ठ अतिथि जोधपुर इंस्टिट्यूट ऑफ एक्पोर्ट व शिपिंग मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर रईस अहमद, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सद््दाम हुसैन, सहायक मलेरिया अधिकारी सुहाल मोहम्मद व समाजसेविका निलोफर काज़ी ने अपने-अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां सेमीनार में साझा की। प्रोफेसर सिसोदिया ने बीमा का महत्व और इससे जुडे़ रोजगार, वहीं रईस अहमद ने एक्पोर्ट शिपिंग की आसान प्रक्रिया के लिए बिजनेस के उपाय बतायें। सुहाल मोहम्मद और निलोफर काज़ी ने स्वास्थ्य व महिलाओं के घरेलू व्यापार पर चर्चा की।
      जोधाणा जागरूक मंच के संस्थापक अध्यक्ष साजिद खान ने पांचवे दिन नशा मुक्ति विषय पर कहा कि समाज में बढती बुराईयों, शराब, तम्बाकू, गुटखा व नशा खोरी को खत्म करने के लिए युवाओ की भागीदारी बढानी होगी। शादियों में फिजूल खर्ची रोकनी होगी। समाज में पारिवारिक बिखराव रोकेने के काउंसलिंग सेन्टर की स्थापना करनी होगी तथा समाज के समझदार लोगों को आगे आकर समाज को सुधारने का प्रयास करना होगा।
      उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति के संस्थापक अध्यक्ष लियाकत अली उमस ने उपभोक्ता (ग्राहक) क्या है, इसके अधिकार क्या है तथा वर्तमान के भ्रामक विज्ञापनों से बचते हुए सजग नागरिक कैसे बनें, अपने हितों को जाने आदि के बारें में बताया। समाजसेवी जावेद हुसैन ने नारी सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था पर अपने विचार साझा किये। सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने मेले के दिन-प्रतिदिन की प्रगति के सम्बन्ध में जरूरी सूचनाएं साझा की।
      हैदर खान ट्रेवल थैरेपी, अबाया हाउस, अज्वा मसाला, हुसैन बांधनी और ए.आर. फैशन से मीनिमम 500 रूपये की खरीद करने वाले एक खुसनसीब को लॉटरी के जरिये रोजाना 4 दिन और 3 रात कश्मीर टूर पैकेज का स्पेशल ऑफर निःशुल्क दिया जा रहा है। लक्की ड्रॉ में ये ऑफर मथानियां से आई रूखसार को मिला।
      अंत में समाज सेवक कैलाशी राजू व्यास और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी चन्द्रा हर्ष ने मेले का भ्रमण किया। आयोजकों को इस नई पहल के लिये साधुवाद दिया एवं हर घण्टे निकलने वाले 5 पुरूस्कार का व्यास दम्पति ने ड्रॉ खोला।  
      अल्हाज सलीम चौहान के मजलिस हमदर्दान क़ौम मेड़ती सिलाटावन के तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर पूरी हज कमेटी के साथ उनको स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। क्विज़ प्रोग्राम में करीब 30 इनाम महिलाओं और बच्चों को वितरित किये गये।
      सोसायटी के सलाहकार अब्दुल रहीम सांखला ने बताया कि सोसायटी सरपरस्त काजी इकरामुद्दीन, अतीक सिद्दीकी, असलम खान, सलाहकार एडवोकेट असलम खान, कोषाध्यक्ष मुहम्मद अकबर, सेकेट्री अब्दुल हमीद, सलाहकार अशद चुन्दडीगर, आसिफ खान आयत ई मित्र सहित कमेटी के समस्त सदस्य उपस्तिथ रहे। संचालन फारूक अहमद व सय्यद वसीम अख्तर ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button