ओपन एयर सेशन में दिखी सामूहिक एकता की मिसाल
प्राकृतिक संसाधनों के जरिये समय प्रबन्धन व कौशल दक्षता का दिया परीचय
जोधपुर। प्राकृतिक संसाधनों के साथ समय प्रबंधन, सामूहिकता, सहयोग व सामूहिक खानपान जैसे अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड कॉलेज की ओर से बुझावड़ स्थित मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में बीएड प्रथम वर्ष के स्टूडेन्ट्स लिए ओपन एयर सेशन का आयोजन किया गया।
मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक के आतिथ्य में आयोजित इस सेशन में प्रशिक्षणार्थीयों ने सामूहिक भाव से एक दूसरे का सहयोग करते हुए प्राकृतिक संसाधनों से वेज बिरयानी, पापड़ व खीर तैयार की और अपने अनुभव साझा करते हुए सभी साथियों के लिए लकड़ी के चूल्हे पर चाय तैयार की।
विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने इस आयोजन को सामूहिकता की भावना पर आधारित वास्तविक समाज के निर्माण की ओर अग्रसर कदम बताया। बीएड प्राचार्या डॉ. श्वेता अरोड़ा ने कहा कि ओपन एयर सेशन से विद्यालय रुपी लघु समाज में मिलजुलकर रहने वह विभिन्न कौशल सीखने की कला का विकास होता है।
ओपन शेयर सेशन में प्रशिक्षणार्थीयों ने गीत, कविता शायरी व नृत्य के माध्यम से समकालीन संस्कृति की अभिव्यक्ति की। आयोजन में सामूहिक भोज की शुरुआत मेहमानों से की गई। सभी छात्र छात्राओं और व्याख्याताओं ने भोजन का आनंद लिया। बीएड समन्वयक डॉ सलीम अहमद ने इस सत्र के सफलतापूर्वक संचालन के लिए छात्रों एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर व वाजिद शेख ने प्रशिक्षणार्थियों को मौलाना आजाद विश्वविद्यालय का अवलोकन करवाया।
कार्यक्रम में बीएड व्याख्याता डॉ. सुनीता सांगवान, कविता डाबी, डॉ. सुनील अग्रवाल, वाजिद शेख, मधुबाला शर्मा, काशिफ खान, प्रधांशु चौहान, शशि वैष्णव, राजेश मोहता, तनवीर मोहम्मद, शीबा अगवानी, मदीना बानो, यूनिवर्सिटी के डॉ. इमरान खान पठान, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, अन्य स्टाफ, बीएड प्रशिक्षणार्थी व सहयोगी शाहरूख, शबीना का खास सहयोग रहा।