हजरत सैय्यद बरकत अली बाबा के चादर रस्म 22 को
23 जनवरी को महफिले कव्वाली प्रोग्राम व लंगर
जोधपुर। हजरत सैय्यद बरकत अली बाबा रह.अ. गंगाणी वाले का 34वां उर्स मुबारक 22 व 23 जनवरी को बड़ी शानों शौकत के साथ मनाया जा रहा है। 22 जनवरी शाम चादर व झण्डे की रस्म उर्स का आगाज होगा।
दरगाह सदर सलीम गंगाणी व मुन्नालाल मुन्दड़ा जानकारी देते हुए बताया कि हजरत सैय्यद बरकत अली बाबा रह.अ. गंगाणी वाले कौमी एकता की मिशाल पेश है। जहाँ पर एक साथ हिन्दु-मुस्लिम भाई दरगाह में चादर पेशकर दुआएं मांगते है। वहीं उर्स दौरान आमजन लंगर का आयोजन किया जाता है। उर्स की सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। दरगाह कमेटी सभी कार्यकर्ता, सदस्य जुटे हुए है।
मीडिया प्रभारी गुलाम मोहम्मद जानकारी देते हुए बताया कि हजरत सैय्यद बरकत अली बाबा रह.अ. 34वां उर्स मुबारक 22 व 23 जनवरी को बड़ी शानों शौकत व एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। उर्स का आगाज 22 जनवरी को शाम 4 बजे चादर व झण्ड की रस्म अदा की जाएगी। वहीं 23 जनवरी को शाम 8 बजे लंगर का आयोजन व रात 10 बजे महफिले कव्वाली का आयोजन होगा। जिसमें पगड़ीबन्द कव्वाल जफर आमीन सलमान साबरी एण्ड पार्टी व टीवी सिंगर व सूर्यनगरी के फनकार तौफिक रोशन रिजवान एण्ड पार्टी कव्वालिया पेश करेगी। सुबह 4 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स समापन की घोषणा की जाएगी।