जयपुर में शिक्षको को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान
राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज संघ का प्रांतीय अधिवेशन जयपुर में
जोधपुर। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन 19 एवं 20 जनवरी 2024 को जयपुर में भव्य आयोजन किया जाएगा इसके लिए पावटा कर्मचारी महासंघ कार्यालय में जोधपुर एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा भव्य तैयारी को लेकर निरंतर बैठकों एवं शिक्षक संपर्क के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
नवनिर्वाचित जोधपुर ग्रामीण अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया मुख्य रूप से अधिवेशन में जनप्रतिनिधियों के समक्ष शिक्षकों की प्रमुख मांगों को रखा जाएगा जिसमें तीन सत्रों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक पदोन्नतियां नहीं होने से प्रदेश की स्कूलों में हजारों वरिष्ठ अध्यापक ,व्याख्याता, वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है वही कार्यालय की सुचारू व्यवस्थाएं कर चरमरा रही है यही नहीं 20000 से अधिक शिक्षक अधिशेष चल रहे हैं लेकिन उनका समायोजन नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में हजारों शिक्षकों को तीन से चार महीने के वेतन की समस्या से जूझना पड़ रहा है संघर्ष समिति के संयोजक शंभू सिंह मेड़तिया ने कहा जल्दी मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री एवं शीर्ष अधिकारियों से मिलकर शिक्षक संवर्ग की वर्षों से रुकी हुई डीपीसी करने, राज्यों में शिक्षकों की पारदर्शी तबादला नीति बनाकर डिजायर सिस्टम समाप्त कर प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में सभी श्रेणी के शिक्षकों के प्रति वर्ष स्थानांतरण शुरू करने, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को बीएलओ सहित सभी प्रकार की गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने न्यायालय प्रकरणों का निस्तारण होने तक वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, डीईओ को तदर्थ पदोन्नति देने, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को 10 प्रतिशत विशेष ग्रामीण भत्ता देने , शिक्षक वर्ग की मांगों का निराकरण की मांग प्रदेश मंच से की जाएगी इसके साथ ही प्रमुख वक्ता भंवराराम जाखड़ ने शिक्षक वर्ग के साथ-साथ छात्र हित हेतु शिक्षकों को बाल केंद्रित शिक्षा की और ध्यान देकर छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा बैठक में महिला विंग की तरफ से प्रदेश महिला संयोजक ने बताया गरिमा हेल्पलाइन की तरह महिला शिक्षक हेल्पलाइन हो जिस पर शिकायत दर्ज होते ही समस्या पर त्वरित समाधान हो एवं बताया जयपुर प्रांतीय शिक्षक अधिवेशन में पूरे राजस्थान से भारी संख्या में KGVIT वैशाली नगर थाने के पास अधिवेशन में भाग लेंगे। जोधपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती लीला परिहार को दायित्व दिया गया सभी महिला शिक्षक को जयपुर व्यक्तिगत न्योता देकर आमंत्रित किया जाए साथ ही नवनिर्वाचित ग्रामीण महिला संयोजिका दयावती शर्मा को भी अधिकतम संख्या में महिला शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र से व्यक्तिगत आमंत्रित किया जाए ताकि आधी आबादी की ड्यूटी से संबंधित ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं पता चलें एवं उन पर समाधान किया जा सके जोधपुर ग्रामीण सभा अध्यक्ष श्री मालाराम डूडी ने प्रण लिया ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए मरते दम तक संघर्ष करते रहेंगे। जिला अध्यक्ष जवरी लाल आर्य ने सभी को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर चलने के लिए निमंत्रण दिया। संतोक सिंह सिनली, लक्ष्मण दान चारण, नारायण सिंह तोलेसर, नवीना शर्मा ,बीना बालानी ,विक्रम सिंह ,गरिमा गहलोत ,जयश्री ,शर्मिला चौहान, कुसुम व्यास, एकता रतनू ,प्रेमी चौधरी ,बेबी बानो अमरीन ,उमेद सिंह, रेखा, फखरुद्दीन ,युधिष्ठिर, जसराज सागर , लून सिंह इंदा आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें एवं भरोसा दिलाया की अधिक से अधिक संख्या में जयपुर प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने जाएंगे।