आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर ने चादर व 76 किलो माला पेश की
— देश दुनिया भारत में शान्ति अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई
— ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर शरीफ राहुल गांधी की चादर पेश की
जोधपुर। 16 जनवरी 2024 मंगलवार को राहुल गांधी द्वारा भेजी गई ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर शरीफ उर्स में अकीदत के साथ चादर पेश की गई।
आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई के अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राहुल गांधी द्वारा भेजी गई चादर माननीय इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के विशिष्ट पदाधिकारीगण, सदस्यों ने शिरकत कर चादर पेश की।
सोसायटी के संगठन सहसचिव मशुरुर ख़ान ने बताया कि आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई कि तरफ से कांग्रेस राजस्थान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक हाजी इंतेखाब आलम ने आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई कि जानिब से चादर व 76 किलो गुलाब व चमेली की फुल माला पेश की। दरगाह के ख़ादिम सय्यद अशफान चिश्ती व सय्यद सलमान चिश्ती ने अकीदत से चादर फुल माला पेशकश की। इस दौरान देश दुनिया भारत में शान्ति, अमन, चैन के लिए दुआ मांगी गई। ख्वाजा गरीब नवाज की अजमेर कि बारगाह में हाजी सैयद आरिफ अली, मशहूर खान, इंतेखाब आलम, सय्यद ज़ुबैर अली हाजी अब्दुल मन्नान, आमिर अंसारी, गुलाम सफदर, हबीबुर्रहमान, मोहम्मद युनूस खान ने अकीदत के साथ चादर फुल माला पेश की।