खुशी बहादुर ने बाईबिल प्रतियोगिता विशेष योग्यता हासिल की
जोधपुर। सर्व इंडिया मिशन चेन्नई द्वारा एक विशाल राष्ट्रव्यापी बाईबिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में हजारों प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
एस एम चर्च मीडिया प्रभारी नवीन पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्व इंडिया मिशन चेन्नई द्वारा एक विशाल राष्ट्रव्यापी बाईबिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में हजारों प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। वहीं विशाल राष्टव्यापी प्रतियोगिता में एस एम चर्च जोधपुर के 50 प्रतियोगियों ने भी भाग लिया था। जिसमें एस एम चर्च की सुश्री खुशी बहादुर पुत्री संजीव बहादुर ने विशेष योग्यता हासिल की।
रविवार को एस एम चर्च में रेव्ह. क्रूस लॉयल द्वारा गोल्डन मेडल, बाइबिल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अलग-अलग आयु वर्ग में आठ प्रतियोगियों ने प्रथम स्थान 25 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी को आराधनालय में रेव्ह. प्रणोय कुमार दास द्वारा तथा एस एम चर्च में रेव्ह. क्रूस लॉयल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।