श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई मायरा समापन में उमड़ा जनसैलाब
जोधपुर।शंकर नगर सांगरिया फांटा शनिदेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा वह नानी बाई मायरा का
कथा का आयोजन किया गया है। शंकर नगर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद कथा वाचक महेंद्र शास्त्री के मुखारबिंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया।
विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। लोगों ने भजन गायक महेंद्र गौड़ द्वारा प्रस्तुत भजनों के साथ संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आसपास की कॉलोनी के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला.पुरूष भक्तों ने इस कथा वह नैनी बाई मायरा का आनंद उठाया। सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्रवचन के बाद कथा आयोजक कैलाश जोशी सहित कॉलोनी वासियों द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्रीमद् भागवत के दौरान छप्पन भोग लगाया गया। इस मौके पर भंवर लाल चौधरी, नेमीचंद रोहिचा, शिव कुमार सरगरा, वार्ड पंच फुलवंती सरगरा, गायत्री सरगरा, कोकिला भंडारी, छोटी बाई, अन्नू जोशी, कंचन भार्गव ,पप्पू जोशी सहित अनेक मोहल्ले वासियों ने इस आयोजन में सहयोग किया।