श्रीराम मंदिर अक्षत कलश शोभा यात्रा व अक्षत वितरण 

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में एयरफोर्स एरिये में श्रीराम मंदिर कलश शोभा यात्रा का भव्य आयोजन  किया गया ।

जिसमें सेंट्रल स्कूल स्कीम, एयरफोर्स चौराहा, व्यास कोलोनी व ऑफिसर मेस एरिये में ये श्रीराम मंदिर  कलश शोभा यात्रा निकाली गई तदुपरांत अक्षत (पीला चावल) श्रीराम  उद्घाटन (अयोध्याधाम) न्यौते के, श्रीराम मंदिर का चित्र व श्रीराम मंदिर के सम्पूर्ण ब्यौरे का पेंपलेट हर घर में वितरित किया गया इससे पूरा माहौल श्रीराममय हो गया और “जय श्रीराम” के गगन भेदी जयकारों से आकाश गूंज उठा ।

इस आयोजन में महिलाओं  ने भावविभोर होकर सामुहिक नृत्य किया व शमां बांध दिया इससे आयोजन में चार चांद लग गए। इस सम्पूर्ण आयोजन का श्रेय पूर्व कुलपति श्री गुलाब सिंह जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री बालमुकुंद जी, श्री मुकुंद गोपाल जी, श्री नरेन्द्र सिंह जी व भारतीय जनता पार्टी के श्री पृथ्वीपाल सिंह जी, श्री भरत जी, श्री सिकंदर आदीवाल जी, श्री नरपत सिंह जी सोलंकी, श्री रूद्रप्रताप राव जी एवं श्री गजराज राव जी को जाता है। इसमें महिला मंडली की श्रीमति प्रेमकंवर जी, श्रीमति कृष्णा कंवर जी, श्रीमति अजोदिया जी, श्रीमती उच्छब कंवर जी, श्रीमति सविता देवी जी व श्रीमति रुपकंवर राव जी ने अपना विशिष्ट योगदान दिया जो सराहनीय है। इस आयोजन से मोदी जी के विचार को मूर्तरूप प्रदान किया गया जिससे समाज में एक भक्तिमय राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे के संदेश का संचार होता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button