गरिमापूर्ण ढंग से मनाएं राष्ट्रीय पर्व : जिला कलक्टर

श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा समारोह

सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक

जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई ।

समारोह की गरिमा और समयबद्धता का रखें ध्यान

बैठक में जिला कलक्टर श्री अग्रवाल  ने जिला मुख्यालय पर श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मानने एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के भव्य एवं गरिमामय आयोजन के लिये अधिकारी अपने दायित्वों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के प्रति गंभीर रहें और आयोजन को आशातीत सफल एवं यादगार बनाएं।

विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारियों की दिया दायित्व

बैठक में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए मैदान संबंधी व्यवस्था, मंच एवं ध्वज व्यवस्था,  दर्शक दीर्घा, ध्वनि विस्तार यंत्रों की व्यवस्था, अतिथियों की स्वागत व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों, चिकित्सा, जल,  अग्निशमन, परिवहन, सुरक्षा, यातायात, शांति, रोशनी एवं सजावट आदि तमाम व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

समारोह के पूर्वाभ्यास 13 जनवरी से

बैठक में जानकारी दी गई कि गणतंत्र दिवस परेड और पीटी का पूर्वाभ्यास 13 से 20 जनवरी तक गौशाला मैदान तथा 21 से 23 जनवरी तक श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में किया जायेगा। 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिला कलक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन एवं प्रस्तुतिकरण का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी का होगा। 

शासन की योजनाओं पर आधारित हो झांकियां

श्री अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर आधारित झांकी के प्रदर्शन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पारस्परिक समन्वय तथा सामूहिक सहभागिता के साथ समारोह के सफल आयोजन के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर  (प्रथम) श्री जयनारायण मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री संजय वासु, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) डॉ. सुनीता पंकज सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button