हज आवेदन की तिथि 15 जनवरी 2024 तक बढ़ाई
हज आवेदकों के लिए आवेदन पत्र भरने हेतु ऑनलाईन निःशुल्क व्यवस्था स्थानीय हज हाउस
जोधपुर। हज 2024 हेतु आवेदन दिनांक चार दिसम्बर से प्रारम्भ हो गए थे जिसकी अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित की गई थी हज आवेदकों के लिए आवेदन पत्र भरने हेतु ऑनलाईन निःशुल्क व्यवस्था स्थानीय हज हाउस में की गई है।
मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अल्हाज सलीम चौहान ने बताया कि हज अत्यधिक महंगा होने के कारण आवेदकों के रूझान में कमी आई है और भविष्य में भी हज सस्ता होने की उम्मीद नजर नही आ रही है राजस्थान राज्य हज कमेटी को गत वर्ष 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे इनके स्थान पर इस वर्ष अन्तिम तिथि बीस दिसम्बर तक मात्र 1500 से अधिक आवेदन पत्र ही प्राप्त हुए है।मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेकेट्री अब्दुल जब्बार ने बताया कि केन्द्रीय हज कमेटी एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा ऑनलाईन आवेदन मांगे गए थे जिनमें काफी समय तक तकनीकी खराबी आने से आवेदन पत्र भरने में हज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था प्रिन्ट आउट में फोटो का नही होना, मेसेज नहीं आना, कवर नम्बर का लेट आना, फोटो का अत्यधिक छोटा होना कोविड की एन्ट्री नहीं दिखा रहा है ये सभी तकनीकी खराबिया दिनांक 18 दिसम्बर को सही हो पाई फलस्वरूप केन्द्रीय हज कमेटी से सस्ता कर आवेदन तिथि को आगे बढ़ाने हेतु निवेदन किया गया ताकि शेष रहे आवेदक हज का फार्म भर सके।
मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के डायरेक्टर इकरामुदीन काजी ने बताया कि ऑनलाईन फार्म भरने में आ रही दिक्कतों एवं तिथि आगे बढ़ाने को केन्द्रीय हज कमेटी द्वारा गौर किया गया एवं अब आवेदन तिथि 15 जनवरी 2024 तक बढा़ दी गई है। गाइडलाइन अनुसार एडवांस राशि के रूप में सेलेक्टेट हाजी को 81500 रूपये तत्पश्चात 170000 रूपये की राशि जमा करानी होगी। तथा अन्तिम किस्त का एवं सउदी रियाल संबंधी राशि का ऐलान किया जाना शेष है। जिन हाजी साहब की उम्र 70 से ज्यादा है उनके साथ एक साथी ले जाने की इजाजत है। 70 से ज्यादा का कोटा अलग से होने के कारण उन्हें सीधे ही चयनित कर लिये जाने का प्रावधान किया गया है। आवेदक को चाहिए कि बढ़ी हुई तिथि तक हज हाउस में ऑनलाईन फार्म सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक भरवा सकते है।