जोधपुर के मसीही विश्वासीयों ने निकाली शोभायात्रा
जोधपुर। मसीह समाज में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की तैयारीयां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में आज रविवार को एस एम चर्च, आराधनालय, कुड़ी तथा सेंट्रल मेथोडडिस्ट चर्च के तत्वाधान में मसीह समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली।
चर्च के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन पॉल व संजीव बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया की शोभायात्रा में ईसा मसीह के जन्म से संबंधित अनेकों झांकियां सजाई गई जिसमें बच्चों तथा जवानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एस.एम. चर्च के रेव्ह दलेर मसीह ने प्रार्थना द्वारा शोभायात्रा की शुरुआत की शोभायात्रा सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च से प्रारंभ हुई।
संजीव बहादुर ने बताया कि मसीह समाज के बच्चे तथा जवान अलग-अलग ट्रैक्टर में यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी घटनाओं को प्रस्तुत करते हुए जुलूस के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। मार्ग में क्रिसमस फादर ने बच्चों को टॉफीया भी बांटी सभी उत्साह पूर्वक नाचते गाते हुए जा रहे थे शोभायात्रा में समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया। रेव्ह क्रूस लॉयल ने प्रार्थना द्वारा शोभायात्रा का समापन किया। सेंट्रल मेथोडडिस्ट चर्च में शोभायात्रा का समापन हुआ। पुलिस प्रशासन ने भी शोभायात्रा के दौरान पूर्ण सहयोग किया। चर्च के जवानों ने कुशलतापूर्वक सभी व्यवस्थाएं संभाल रखी थी।