ऑनलाईन हज के लिये आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू
हज आवेदन करने की तारीख 04.12.2023 से तारीख 20.12.2023 तक
जोधपुर । भारत सरकार के उपक्रम हज कमेटी इण्डिया, मुम्बई के मुताबिक इस वर्ष हज आवेदन करने की तारीख 04.12.2023 से तारीख 20.12.2023 तक शुरू कर दी गई है।
मारवाड हज वेलफेर सोसायटी के जनरल सैकेट्री अब्दुल जब्बार ने जानकारी देते हुए कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय हज हाउस स्टेडियम शॉपिंग सेन्टर, बम्बा बारी, जोधपुर में हज के फार्म भरने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर हाजी का बल्ड ग्रुप जांच निशुल्क की जायेगी तथा फार्म कम्प्युटर द्वारा ऑन-लाईन सुबह 11.00 से शाम 3.00 बजे तक हज हाउस में व्यवस्था की गई है। सोसायटी के अध्यक्ष अल्हाज सलीम चौहान ने बताया कि सारी व्यवस्था पहले के भाति जारी है तथा हज के फॉर्म भरने के बाद में सोसायटी के डायरेक्टर इकरामुदीन काजी, सहसचिव अब्दुल रशीद चडवा द्वारा जांच कर राज्य हज कमेटी, जयपुर को भेजी जायेगी । इस वर्ष हज आवेदन करने वाले हाजियो को तथा उनके साथ आये व्यक्तियो को सोसायटी द्वारा जम—जम पिलाकर आवेदन फर्म भरे जायेगे।