24वें जोधपुर पोलो सीजन 2023 का आगाज 6 दिसम्बर से

देश-विदेश के नामचीन खिलाड़ी खेलेंगे 6 टूर्नामेंट व 9 एक दिवसीय मैच

जोधपुर। 24वां जोधपुर पोलो सीजन 2023 जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में 6 दिसम्बर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, एयरफोर्स रोड़, पाबूपुरा पर आयोजित होगा। आयोजन पूर्व महाराजा गजसिंह के मुख्य संरक्षण में होगा। जोधपुर पोलो एवं इक्वीस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पोलो सीजन 2023 में 6 टूर्नामेंट व 9 एक दिवसीय प्रदर्शन मैच खेले जायेंगे।
4 प्रमुख टूर्नामेंट होंगे-पोलो सीजन में चार टूर्नामेंट होंगे। इसमें बुधवार 6 से 9 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस कप 4 गोल, एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल 14 से 18 दिसम्बर, राजपूताना व सेन्ट्रल इण्डिया कप 8 गोल 19 से 24 दिसम्बर व 27 से 30 दिसम्बर के मध्य महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 8 गोल होगा।

2 कल्ब टूनर्नामेंट होंगे-पोलो सीजन में दो कल्ब टूर्नामेंट होंगे। इसमे गुरूवार 4 से 7 जनवरी 2024 को जोधपुर पोलो कप 2 गोल व बुधवार 10 से 14 जनवरी 2024 को मेहरानगढ़ कप 4 गोल होगा।

इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि सीजन में 9 प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे, इसमें मगलवार 12 दिसम्बर को मेजर ठाकुर सरदारसिंहजी जसोल मेमोरियल कप, 13 दिसम्बर को महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल कप, 16 दिसम्बर को मथुरादास माथुर मेमोरियल पोलो कप, 20 दिसम्बर को इडियन एयर फोर्स लोगेवाला पोलो कप, 22 दिसम्बर को आर्मी कमाण्डर्स कप, 24 दिसम्बर को हरमीस कप, 25 दिसम्बर को भंवर बाईजीलाल वारा राजे पोलो कप व आबूशेर कप, 29 दिसम्बर को हिज इाईनेस महाराजा हनवत सिंह कप उन्होंने बताया कि ये सभी मैच दोपहर 3 बजे होगे।
देश के नामचीन खिलाड़ी आएंगे खेलने- 4 हैण्डीकेप के सैय्यद शमशेर अली.. महाराजा जयपुर पद्मनामसिंह, सिद्धांत शर्मा, 3 हैण्डीकेप के 61 कैवलरी से लेफटीनेन्ट कर्नल विशाल चौहान, 3 हैण्डीकेप के ध्रुवपाल गोदारा, सैय्यद बशीर अली, अंगद कलान, 1 हैण्डीकेप के सैय्यद हुर अली, मेजर मृत्यजयसिंह, अशोक चांदना पूर्व खेल मन्त्री राजस्थान, 10 हैण्डीकेप के विक्रमादित्यसिंह बरकाना, हिम्मत सिंह बेदला, नवीन सिंह व नेवी से ऐपी सिंह। विदेशी खिलाडिय़ों की भी रहेगी भागीदारी- इंग्लैंड से 5 हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी, 4 हैण्डीकेप के लान्स वाटशन दक्षिण अफ्रीका से, 4 हैण्डीकेप के जोहान डुप्रेज इंग्लैंड से।
जोधपुर के ये खिलाड़ी खेलेंगे- हर्षवर्धनसिंह भांवरी, जन्मेजयसिंह, कार्तिकेयसिंह, धनन्जयसिंह, योगेश्वरसिंह, हेमन्द्रसिंह, निखिलेन्द्रसिंह, अंकुर मिश्रा, विश्वराजसिंह भाटी व पेपसिंह पोलो सीजन में खेलेंगे। मेयो कॉलेज अजमेर के युवा खिलाड़ी खेलेंगे- शिवांश सिंह शक्तावत, हर्षवर्धन सिंह सोढा, आर्यवर्धनसिंह चौहान, भूमिजयसिंह राठौड़। विदेशी अम्पायर- रोडनी जेफ्री गुट्रिज व निकोलस स्क्रोटिचीनी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button