हजरत शाह वहाबुदीन कैफी रूमी का 49वॉं उर्स मुबारक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न्
जोधपुर। हजरत शाह वहाबुदीन कैफी रूमी का 49वॉं उर्स मुबारक पुरानी लोको हर्षोल्लास व एतराम के साथ मनाया गया।
शहजादानशीन हजरत जाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल तरह साल भी हजरत शाह वहाबुदीन कैफी रूमी का 49वॉं उर्स मुबारक पुरानी लोको में हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस दौरान दरगाह कमेटी की जानिब से सिवांची गेट मजार पर चादर पेशकर अकीदत के फूल पेश किए गए व देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी गई। शाम को महफिले कव्वाल का आयोजन जिसमें शौकत अन्दाज एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेशकर समां बांध दिया। इस दौरान शहजादानशीन हजरत जाकिर, हुसैन साहब, अब्दुल रहु पीर स. शगीर पी. स. वहीद पीर साहब मौजूद थे।