टिकट वितरण में केंद्र समिति का निर्णय, मतभेद को मिटा देंगे : अरूण सिंह
कांग्रेस के शासन से आक्रोशित जनता में भाजपा के प्रति उत्साह
जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रदेश के प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कमल के निशान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और भाजपा विजय का परचम लहराएगी और कांग्रेस के गिनती के विधायक ही विधानसभा पहुंचेंगे। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले की दस सीटें जिसमें मुख्यमंत्री की सरदारपुरा सीट पर भी भाजपा के विजय होने का दावा किया है। भाजपा में टिकट वितरण केंद्र समिति ने किया है, यदि विधायकों में मतभेद है तो मिटा देंगे।
वे आज सुबह जोधपुर प्रवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी नहीं चलेगी और इस बार तो क्या अगले पच्चीस बरस तक कांग्रेस की सरकार बनने के सपने कांग्रेस को आते रहेंगे। प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की फसल खराब होने के बाद ऋण माफी की माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की नीलाम हुई जमीनों को वापस दिलाने के सवाल को वह टाल गए।
उन्होंने कहा कि आम जनता कांग्रेस के कुशासन से हताश हो गई है और अब उनको आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है और भाजपा का राज लाने का उत्साह नजर आ रहा है। कांग्रेस के शासन के दौरान न तो महिलाएं सुरक्षित है और नहीं किसान और आम जनता यहां तक की युवाओं के सपने भी रोजगार के क्षेत्र में कुचले जा रहे है। जिसके चलते प्रदेश जिसके गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है जहां पर उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार का इतिहास रचा गया है। जबकि युवाओं के सपने कुचलने के लिये पेपर लिक के प्रकरण में भी राजस्थान अव्वल रहा है।
उन्होने कहा कि जहां गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सत्ता में आने के दस दिन बाद किसानों के ऋण माफ कराने का झांसा देकर वोट हासिल कि ए लेकिन पांच साल में किसानों के ऋण तो माफ नहीं हुए लेकिन उनकी जमीनें नीलाम हो रही है।
अरूण सिंह कहा कि कांग्रेस के शासन में मुख्यमंत्री चिरंंिजवी योजना को सफल बता रहे है लेकिन वो 25 लाख के लाभार्थी का नाम तो खोले। अस्पताल में डॉक्टरों और दवाईयों की कमी है जिसके चलते आमजन परेशान है। उन्होंने बिजली के संबंध में बात करते हुए कहा कि सरकार बिजली उत्पादन और वितरण के मामले में असफल है जिसके चलते किसानों की फसलें और आमजन तथा विशेषकर युवाओं को पढ़ाई खराब हो रही है। स्कूलों के भवन तो बने पड़े है जिसके मंत्री और मुख्यमंत्री उद्घाटन कर रहे है लेकिन उसमें पढऩे वाले छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिये मास्टर नहीं है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में सडक़ में गड्डे नहीं बल्कि गड्डो में सडक़ है जिसके कारण आमजन का आवागमन दुखद और बाधित हो रहा है। उन्होने भाजपा की पहली लिस्ट में वर्तमान विधायकों और सांसदों को टिकट देने के बाद के हालात पर कहा कि पार्टी की केन्द्रीय समिति ने टिकट फाइनल किए है लेकिन अगर कोई मतभेद होगा तो मिटा देंगे।