कुल की रस्म के साथ हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा का 32वां उर्स सम्पन्न
—उर्स में सैकड़ों जायरिनों की शिरकत
— इरफान तुफैल एण्ड पार्टी ने मेला बिच्छड़ों ही जाएं मनमोहक कव्वालिया पेश की
— जायरिनों ने उर्स समापन पर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी
— दरगाह कमेटी द्वारा जायरिनों के लिए लंगर व प्रसादी इंतजाम किया
जोधपुर। हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा र.अ. रेडार वालों का 32वां उर्स मुबारक कुल की रस्म के साथ हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। अन्तिम दिन कव्वाल इरफान तुफैल एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेश की। दरगाह में लंगर व प्रसादी का आयोजन हुआ।
दरगाह कमेटी गादी नशीन केदारनाथ रामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल तरह इस साल भी हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा र.अ. रेडार वालों का तीन दिवसीय उर्स मुबारक बड़ी शानौं—शौकत के साथ मनाया गया एवं सोमवार शाम को कुल रस्म साथ सम्पन्न हुआ।
खादिम अकरम शाह ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे दरगाह कमेटी जानिब से संदल व चादर पेश की गई। दोपहर 11 बजे कव्वाल इरफान तुफैल एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेशकर महफिल को चार चांद लगा दिए। वहीं दरगाह में जायरिनों हुजुम उमड़ पड़ा।
दरगाह खादिम अकरम शाह ने बताया कि शाम 4 बजे बजे रंग, फातिहा की रस्म अदा की गई। इस दौरान देश में अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। अंत में दरगाह कमेटी द्वारा कुल रस्म के बाद रस्म समापन की घोषणा कर दी गई।