मयूर चौपासनी स्कूल में जीता जिला स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट कप
जोधपुर । मयूर चौपासनी स्कूल क्रिकेट के मैदान पर चल रही जिला स्तरीय अंडर 14 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान मयूर चौपासनी स्कूल ने माउंट कार्मल स्कूल को 9 विकेट से हराकर खिताब। अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में माउंट कार्मल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाएं । संमित ने 41 रन बनाएं। साईकांत ने 14 रन बनाए। वंश पवार व हर्षदीप में एक-एक लिया । जवाब में मयूर चौपासनी स्कूल की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें संकल्प ने नाबाद 31 एवं हितेन ने 24 रन बनाए। हार्ड लाइन मैच में एसेंट अकैडमी ने महात्मा गांधी स्कूल को 16 रन से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को स्पोर्ट्स इंचार्ज कानसिंह चौहान व क्रिकेट कोच जयपाल सिंह राठौड़ ने बधाई दी।