शहर में सक्रिय वाहन चोर : आधा दर्जन बाईक चोरी
जोधपुर। शहर में सक्रिय वाहन चोरों नेे अस्पताल, मकान और दुकान के बाहर खड़ी की आधा दर्जन बाईक पार कर ली। मालिको ने संबंधित थाने में बाईक चोरी के मुकदमे दर्ज कराये।
शाीनगर थाने में दी रिपोर्ट में फिरोज खान कॉलोनी सुथला निवासी मोहम्मद रिजवान गौरी पुत्र अब्दुल हलिम गौरी ने पुलिस को बताया कि वह 16 सितंबर को एमडीएम अस्पताल आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में नटिया कॉलोनी फाटक के पास रहने वाले सुरज पुत्र सुसीराम नट ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को वह पावटा सेटेलाईट अस्पताल आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में वीर दुर्गादास कॉलोनी बलदेव नगर निवासी दिनेश पुत्र देवाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की शाम के समय वह मुदित मेंशन पाल रोड़ के पास आया था जहां पर केबिन के पास खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में महाजन बस्ती कैरू निवासी मुरली मनोहर शर्मा पुत्र राजू शर्मा ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की रात्रि के समय वह भादरवा बेरा चौखा आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।
रातानाडा थाने में दी रिपोर्ट में सरस्वती नगर बासनी निवासी सुनिल विश्नोई पुत्र कालूराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को वह रेलवे स्टेडियम आया जहां पर दुपहिया वाहन पार्किग स्थल पर अपनी बाईक खड़ी की थी जहां से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाईक को चुराकर ले गया। खाड़ा फलसा थाने में दी रिपोर्ट में बीबीआई स्कूल के पास रहने वाले दर्शन पुत्र सुरेन्द्र कुमार मुथार ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को अज्ञात युवक उसके घर के बाहर खड़ी उसकी बाईक को चुराकर ले गया।