अवैध रूप से शराब बेचते और परिवहन करते तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर। अवैध रूप से शराब बेच रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पीकअप में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

करवड़ थानाधिकारी हनुमानसिंह ने नेतड़ा के पास अल सुबह एक पिकअप को रोककर तलाशी ली तो उसमे 75 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब भरी पायी गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक चामू के खुडयाला निवासी प्रेमसिंह पुत्र चैनसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप जब्त की।

बोरानाडा थाने एएसआई लक्ष्मणसिंह ने बोरानाडा गांव पानी की टंकी के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे रमेश पुत्र जोगा बंजारा को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 51 पव्वे देशी शराब के जब्त किये। महामंदिर थाने के एएसआई सुरेश ने भदवासिया ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बेच रहे पिन्टू उर्फ बाटिया पुत्र बुधाराम सांसी को गिरफ्तार कर एक लीटर हथकड़ी शराब जब्त की।
खाईवाल गिरफ्तार :- महामंदिर थाने के एएसआई सुरेश ने रसाला रोड़ पर अंकों के आधार पर गुब्बाखाई कर रहे चेतन पुत्र बजरंग सैन को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 1050 रूपये की राशि और पर्चिया जब्त की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button