जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के कार्यों का निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्णता के लिए दिए निर्देश

जोधपुर। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को  महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेंटर के कार्यां का निरीक्षण किया।

गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेंटर से संबंधित सभी विकास कार्यों का गहन निरीक्षण करते हुए जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं संवेदक से जानकारी ली और बेहतर तथा भव्य स्वरूप में सभी कार्यों को निर्धारित समय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने ऑडिटोरियम के मुख्य स्टेज, रिहर्सल थियेटर, कल्चरल सेन्टर, आर्ट फोटोग्राफी गैलेरी, लाइब्रेरी, पेन्टिग स्टूडियो, वीआईपी लाँज, दोनों सेमिनार हॉल एवं दोनों कॉन्फ्रेन्स हॉल का निरीक्षण किया ।
उन्होंने ऑडिटोरियम में निर्माणाधीन गेस्ट रूम्स्, डोरमेट्री, ग्रीन रूम्स्, बेंकेट लॉन, एग्जिबिशन सेन्टर सहित पार्किंग का भी निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री देवेन्द्र कुमार, जेडीए के निदेशक (अभियांत्रिकी) श्री महेन्द्र सिंह पंवार, सहित अन्य अभियन्तागण एवं संवेदक मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button