प्रिशा नेगी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

एक मिनट में स्केटिंग के साथ हूला हूप के 231 रोटेशन पूरे किए

जोधपुर। कहते है कि अगर आपकी इच्छा शक्ति मजबूत है तो उम्र या और कोई बाधा आपको रोक नहीं सकती। जोधपुर में अद्भुत प्रतिभा की धनी प्रिशा नेगी ने इस बात को साकार किया है जिससे उस पर जोधपुर ही नहीं बल्कि समस्त देशवासियों को गर्व है। प्रिशा नेगी ने मात्र एक मिनट में स्केटिंग के साथ हूला हूप के 231 रोटेशन पूरे करके चीन की 22 वर्षीय युवती का दो सौ रोटेशन का रिकार्ड तोड़ते हुए अब नया रिकार्ड भारत देश के नाम कर लिया हैं।

 प्रिशा ने मात्र 11 महीने की उम्र से ही अपने नाम को सार्थक कर दिया जब उसने फैंसी ड्रेस कम्पीटिशन और फोटोजेनिक फेस में फस्र्ट पोजिशन हासिल की। जब वो लगभग 19 महीने की थी तो उसने पहली बार अपने माता-पिता के समक्ष स्केट सीखने की इच्छा जाहिर की, इतनी छोटी उम्र के बच्चों के लिए स्केट मार्किट में उपलब्ध नहीं होते हुए भी प्रिशा के माता-पिता ने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए जुगाड़ का स्केटिंग सेट लाकर दिया और लगभग एक महीने बाद प्रिशा ने स्टेट लेवल कम्पीटिशन में भाग लेकर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।

कोरोनाकाल में अपने नाना के प्रोत्साहन से प्रिशा ने अपने इस टैलेंट का रिकॉर्ड बनाने की ठानी। नाना के इस आइडिया से प्रिशा को एक नयी दिशा मिल गई। इसी के फलस्वरूप प्रिशा ने अभी तक वर्ष 2021 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व 2021 में एशिया रिकॉर्ड और साल 2022 में गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के बाद उसका अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड का था और लगभग 380 दिनों के प्रयास और अभ्यास के बाद मई में प्रिशा ने इनलाइन स्केटिंग विद हुलाहूप रोटेशन के 200 रोटेशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड चीन देश की 22 वर्ष की लडक़ी का से कायम था, प्रिशा ने इसको 231 रोटेशन से तोड़ते हुए यह रिकॉर्ड मात्र 9 साल की उम्र में भारत के नाम कर सबको गौरवान्वित कर दिया। प्रिशा और उसके परिवार का सपना है कि वो एक दिन भारत के लिए ओलंपिक में मैडल जीते और इसके लिए प्रिशा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

प्रिशा के नाना रामप्रकाश मालपानी जोधपुर में बिजनेस मैन है। प्रिशा उन्हें अपना आदर्श मानती है। प्रिशा के दादा आर्मी ऑफिसर है। प्रिशा की मदर डॉ प्रीति मालपानी होममेकर है और अपने दोनों बच्चों के साथ ही अपना समय बिताती है। पिता सुशील सिंह नेगी आईसीआईसीआई बैंक में जोनल हेड है। प्रिशा का छोटा भाई ध्रुवाह नेगी भी अपनी बहन के नक्शे कदम पर है। वह भी अगले माह ही वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अग्रसर है। प्रिशा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच कपिल गहलोत, अजीत सिंह राठौड़, दीपक सैनी और अपने मामा जोकि उसके मेंटर भी हैं, उनको समर्पित करती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button