बी.एस.एन.एल. की राज्य स्तरीय मीटिंग 27 सितंबर को

जोधपुर। नेशनल फैडरेशन ऑफ टेलीकॉम एम्पलाइज बीएसएनएल परिमण्डल कार्यकारिणी की अत्यावश्यक मीटिंग 27 सितम्बर प्रात: 10 बजे जोधपुर में आयोजित होने जा रही है। यूनियन के जोधपुर जिला सचिव गोरधन जांगला ने बताया कि समस्त राजस्थान के सभी जिलों से यूनियन के पदाधिकारी भाग लेंगे।

जिसमे यूनियन के चन्देश्वर सिंह, महामंत्री एनएफटीई (बी.एस.एन.एल.), नई दिल्ली) आरजी दीक्षित परिमण्डल सचिव, लालचन्द मीणा, परिमण्डल अध्यक्ष, एनएफटीई (बीएसएनएल.) राज. व मुख्य महाप्रबंधक जयपुर व कई अधिकारियों व यूनियन पदाधिकारी शामिल होगे।
मीटिंग में इन विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी: संगठनात्मक स्थिति पर विचार विमर्श। एस. एस. ए. एवं बी.ए. स्तर पर संगठनात्मक समन्वय। स्थानीय परिषदों का गठन एवं कार्यप्रणाली। कर्मचारियों की समस्यायें।अन्य कोई विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से।
जांगला ने बताया कि कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कि जायेगी व चन्देश्वर सिंह , महामंत्री एनएफट.ई (बीएसएनएल) नई दिल्ल द्वारा आने वाले समय मे कैसे संघर्ष करके कर्मचारियों के हितों के लिए आगे कि योजना को विस्तार से बताया जायेगा। इस सभा को सफल बनाने के लिए सरदारपुरा स्थिति युनियन कार्यालय मे चर्चा कि गई जिसमे यूनियन के जि़ला सचिव गोरधन जांगला उपाध्यक्ष भंवरसिह खिंचीं, सहायक सचिव कलावती सोलंकी मुकेश शर्मा, महेंद्र चोधरी नारायण भील, बरकत खां, केशर कंवर आदि सभी ने अपने अपने सुझाव दिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button