मतदाता संकल्प लेते ही जारी हो रहा पंजीयन प्रमाण पत्र
मुखरित हो रहा सशक्त लोकतंत्र का संदेश, मिल रहा सहभागिता का सुकून
जोधपुर। मतदाता जागरुकता गतिविधियों के संचार और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में जोधपुर निर्वाचन विभाग के स्वीप प्रभाग की ओर से अभिनव पहल की गई है जिसके प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता की पहल पर जोधपुर स्वीप द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन वेबसाइट https://zpjodhpur.org/jodhpursveep/ का संचालन हो रहा है, जिसके माध्यम से आम जन की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।
इस वैबसाईट पर मतदाता संकल्प लेते ही हाथों हाथ उसका पंजीकरण प्रमाण पत्र भी जारी हो रहा है।
स्वीप के नोडल अधिकारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा बताते हैं कि जिला कलक्टर की पहल पर आरंभ इस नवाचार के प्रति जन उत्साह उत्तरोत्तर बढ़ता ही जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग मतदाता जागरुकता एवं शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के व्यापक प्रचार-प्रसार और अनुपालन के प्रति सजगता दर्शा रहे हैं।
स्वीप प्रभारी के अनुसार इस प्रकार जन-जन तक सशक्त लोकतंत्र का संदेश भी पहुंचेगा तथा वे इस अभियान द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवा सकते हैं। इसके लिए आमजन से भी अपील की गई है कि इस वेबसाइट के माध्यम से मतदाता संकल्प लेकर अपने पंजीकृत होने पर एक प्रमाण पत्र प्राप्त कर एक जागरुक मतदाता एवं सशक्त नागरिक के रूप में अपनी भागीदारी का परिचय दें।
जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन वेबसाइट https://zpjodhpur.org/jodhpursveep/