साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संचार

सीवरेज प्रणाली के उपयोग व ठोस कचरे के सही निस्तारण पर हुई समूह चर्चा

जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अन्तर्गत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता श्री सुनील व्यास के निर्देशन में संजय सी कालॉनी ,वार्ड नं. 15 जोधपुर  में लक्षित समूह बैठक में सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गयी। 

चर्चा के दौरान श्री एस.एल. सारण ने कहा कि सीवरेज प्रणाली में ठोस कचरा प्रवाहित ना करें क्यांकि इससे सीवर लाईने अवरूद्ध हो जाती हैं व गंदे पानी का ठहराव सड़क पर होने के कारण मक्खी, मच्छर पनपते हैं जिससे अनेक बीमारियां फैलती हैं। चर्चा के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया व ठोस कचरे का निस्तारण सही तरह से करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संवेदक फर्म की ओर से एस.ओ.टी. सीतल सोलंकी व सुनील गौड़ ने सहभागिता निभाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button