जिला कलक्टर गुप्ता ने किया निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन

मंडोर अस्पताल एवं सूरपुरा बांध के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली

नियमित मोनिटरिंग करने के लिए दिए यथोचित निर्देश

जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को मण्डोर अस्पताल तथा सूरपुरा बांध से संबंधित निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया और प्रगति की जानकारी ली।

गुप्ता ने मंडोर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन कर कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी के संबंधितों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए और कहा कि इस माह के अंत तक अस्पताल भवन में जी प्लस वन तैयार हो जाना चाहिए।

जिला कलक्टर ने आरएसआरडीसी के अधिशाषी अभियन्ता श्री यासीन मोहम्मद को निर्देशित किया कार्य से संबंघित दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्य की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुराणा द्वारा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा एवं मंडोर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सोलंकी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

सूरपुरा बांध के निर्माणाधीन कार्यों देखा

जिला कलक्टर ने सोमवार को सूरपुरा बांध के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बारादरी, वेस्ट टू वंडर पार्क आदि का अवलोकन किया तथा जोधपुर विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति लाने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री देवेंद्र कुमार, निदेशक (अभियांत्रिकी) श्री महेंद्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता श्री राकेश परिहार, अधिशाषी अभियन्ता श्री अभिषेक परिहार एवं श्री सुबोध माथुर सहित संबंधित अधिकारी एवं अभियन्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button