भ्रूण हत्या बंद करो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

जायंट्स ग्रुप ब्लू सिटी महिला शक्ति एवं हिमालय पब्लिक सी. सै .स्कूल और जय पब्लिक स्कूल ने निकाली रैली
जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ब्लू सिटी महिला शक्ति एवं हिमालय पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल तथा जय पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान प्रातः 9 बजे में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं जायंट्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा कमला नेहरू नगर में एक रैली निकाली गई।
रैली में भ्रूण हत्या बंद करो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को संदेश दिया। बच्चों ने हाथ में नारों से लिखी हुई तख्तिया और बैनर लेकर बड़े उत्साह से लोगों को संदेश दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया। अंत में जय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या उमा मुथा एवं संस्था अध्यक्ष सूर्यांश मुथा का जायंट्स ग्रुप की ओर से स्वागत किया गया। रैली के बाद बच्चों को अल्पाहार दिया गया। जायंट्स ग्रुप की ओर से कार्यक्रम संयोजिका रामेश्वरी भूतड़ा, कुसुम जैन, प्रतिभा सिंघवी, विद्या लोहिया का विशेष निर्देशन व सहयोग रहा।