एपीटीआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में मौलाना आजाद विश्वविद्यालय विद्यार्थियों ने की शिरकत


कानपुर, आगरा व फतेहपुर सीकरी में किया शैक्षिणक भ्रमण

जोधपुर। मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय और मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 45 छात्रों के दल ने तीन दिवसीय शैक्षणिक दौरे में कानपुर में आयोजित ‘एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (एपीटीआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
छात्रो ने यहाँ पोस्टर प्रेजेंटेशन किया और उसमें उल्लेखित फार्मास्यूटिकल साइंसेज पर आधारित जानकारी के बारे में मौखिक प्रस्तुति दी। सम्मलेन की समाप्ति पर छात्रों ने आगरा और फ़तेहपुर सीकरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने इन पर्यटन स्थलों का दौरा करके उनके बारे में जानकारी हासिल की।
प्राचार्य डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि छात्रों को शैक्षिणक भ्रमण कराना शिक्षा का ही एक अभिन्न अंग है। यह स्टूडेंट को अपने परिवेश के प्रति अधिक जागरूक और जिज्ञासु बनाता है। अपने प्रोफेशन से संबंधित व्यक्तियों से भेंट करके छात्रो को प्रोफेशन संबंधित नए आयामों व अविष्कारों की जानकारी होती है। वे यह भी जान सकते हैं की फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न यूनिवर्सिटीज व कॉलेज में शिक्षण के कौन से नए प्रयोग हो रहे हैं।
शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में अनुभूति जागृत होती है जिससे वह भारत के विभिन्न पहलुओं जैसे इतिहास, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकते हैं। ऐसे आयोजन विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल बनाने और शिक्षक और छात्रों के बीच एक अपनेपन का रिश्ता कायम करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
भ्रमण दल में शिक्षक विवेक भाटी, संकेत त्रिवेदी, नेहा विजय, ममता भाटिया, शेख मारूफ, व निशा चौधरी ने समस्त स्टूडेन्ट का मार्ग-दर्शन किया। अकादमिक डीन डॉ. इमरान खान पठान ने छात्रों को सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button