कवयित्री कविता “किरण” को सम्मानित
पाली। जिले के फालना की रहवासी कवियत्री डॉ कविता किरण के अमेरिका में प्राप्त होने वाले सम्मान के लिए भारत, राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ भ्राता बी के श्री मृत्युंजय भाई ने कवयित्री कविता “किरण” को सम्मानित कर शुभकामनाओं सहित विदा किया । वो गौरव के क्षण*अखिल विश्व हिंदी सम्मान से सम्मानित होंगी ।
जिले के फालना कवयित्री डॉ कविता “किरण” को हिंदी दिवस पर काव्य पाठ के लिए न्यूयार्क में आमंत्रित किया गया है। कविता “किरण” ने पूर्व में भी इंग्लैंड, इंडोनेशिया, दुबई सहित अनेक देशों में काव्य पाठ प्रस्तुत कर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ किरण सितंबर माह में संयुक्त राज्य अमेरिका में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष में भारतीय वाणिज्य दूतावास में काव्य पाठ करेंगी। साथ ही उन्हें 16 सितंबर को अखिल विश्व हिंदी समिति न्यूयॉर्क द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में अखिल विश्व हिंदी सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। इससे पूर्व भी जिले के फालना की कवियत्री ने भारत व विदेशों में कई मंचो पर कविता पाठ कर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।