रोटरी बालाजी मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
भक्त हुए रामभक्ति में लीन
जोधपुर। रोटरी चौराहा स्थित रोटरी बालाजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को शाम 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान गायक पं. विपुल श्रीमाली, पं. नवीन ओझा, पंकज जांगिड़ और रामभक्तों ने सामूहिक संगीतमय पाठ का वाचन किया तो सभी भक्त रामभक्ति में लीन नजर आए।