राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंचों का गठन
जोधपुर। 9 सितंबर को आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के स्तर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के आसीन माननीय न्यायाधिपतिगणों की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंचों का गठन किया गया है।
राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव श्री अजीज खान ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गये प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 10.30 से 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंचो का विवरण इस प्रकार है।
राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 1 (Court No. 04)
माननीय न्यायाधिपति श्रीमान् अरुण भंसाली अध्यक्ष
श्रीमान दीपक मेनारिया, अधिवक्ता मनोनीत सदस्य
………………………………………………………………………………………
राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 2 (Court No. 07)
माननीय न्यायाधिपति श्रीमान् विनीत कुमार माथुर अध्यक्ष
श्रीमान् बलजिन्दर सिंह सन्धू, अधिवक्ता मनोनीत सदस्य
………………………………………………………………………………………
राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 3 ( Court No. 11)
माननीया न्यायाधिपति कुमारी रेखा बोराणा अध्यक्ष
डॉ. प्रमिला आचार्य, अधिवक्ता मनोनीत सदस्य
………………………………………………………………………………………
राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 4 (Court No. 12)
माननीय न्यायाधिपति श्रीमान् कुलदीप माथुर अध्यक्ष
श्रीमान् प्रीतम सोलंकी, अधिवक्ता मनोनीत सदस्य
………………………………………………………………………………………
राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 5 (Court No. 15)
माननीय न्यायाधिपति श्रीमान् योगेन्द्र कुमार पुरोहित अध्यक्ष
श्रीमान् विनय कोठारी, अधिवक्ता मनोनीत सदस्य