विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने वर्ल्ड वुशु में जीता रजत
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के एक पूर्व विद्यार्थी नक्षत्र एवं नियमित छात्र लोकेंद्र सिंह ने वर्ल्ड वुशु ट्रेडिशनल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. के.एल. श्रीवास्तव ने चीन के सिचुआन में आयोजित 9वीं वर्ल्ड वुशु ट्रेडिशनल प्रतियोगिता में जोधपुर के दो खिलाड़ियों नक्षत्र और लोकेंद्र सिंह ने देश के लिए रजत पदक जीतकर जोधपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रेखांकित करने पर अपने कार्यालय मे आमंत्रित कर आशिर्वाद एवं सम्मानित किया।
दोनों ही छात्र जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के है, इनमें से नक्षत्र जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है जहां खेल कोटे से राजस्थान सरकार ने हाल ही नियुक्ति दी है। वहीं लोकेंद्र सिंह जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का नियमित छात्र है। दोनों खिलाड़ी जय नारायण व्यास विश्विद्यालय पुराना परिसर वुशु केंद्र पर अभ्यास करते हैं।