एम्स जोधपुर में सार्वजनिक व्याख्यान 01 सितंबर को
जोधपुर। एम्स जोधपुर द्वारा 01 सितंबर को एम्स सभागार में एक सार्वजनिक व्याख्यान समेकित स्वास्थ्य प्रणाली (इंटिग्रेटेड हेल्थ सिस्टम) का आयोजन किया जा रहा है। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय व्याख्यान में मुख्य वक्ता होंगे। आरोग्य भारती ने भारत सरकार की स्वास्थ्य संबंधी नीतियों के संवर्धन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
व्याख्यान के दौरान पैनल चर्चा में डीन (शैक्षिक) डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर से आचार्य वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति, एम्स जोधपुर में नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश शर्मा एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय शामिल होंगे। व्याख्यान सामान्य जन में समेकित स्वास्थ्य प्रणाली के बारे में जानकारी एवं जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।