नेहल व्यास रजत पदक से सम्मानित
जोधपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सुश्री नेहल व्यास को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
पुष्करणा दिवस पर अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की ओर से जयनारायण व्यास पी जी महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाजसेवी राधेश्याम रंगा ने सुश्री नेहल को दसवीं परीक्षा में 93 प्रतिशतांक अर्जित करने पर रजत पदक व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।