राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद का सम्मान समारोह 7 को
विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित, पोस्टर विमोचन
जोधपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव दिवस पर माँ के दूध की एक बूंद जिंदगी की पर जागरूकता सभा व महिला सम्मान समारोह श्री परशुराम रत्न सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 51 महिला प्रतिभाओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर परशुराम रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा।
जिसमें महिला मातृत्व दूध दानदाता, महिला गौ सेवा, महिला खेल कोच, महिला पत्रकार, महिला सुरक्षा, महिला ज्योतिष, महिला शिक्षा में जिन्होंने समाज में एक प्रेरणादायक के रूप में उन्नत कार्य कर रहे है। ऐसी महिलाओं को आगामी 07 सितंबर को परशुराम रत्न 2023 से सम्मानित किया जायेगा।
जिसके लिए सर्वश्रेष्ठ नॉमिनेशन आमन्त्रित है। वह सभी महिलाएं एक पासपोर्ट फोटो के साथ अपने फील्ड से जुड़ी उपलब्धियों को मोबाईल नंबर 9829369867 पर वाट्सएप लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। आवेदन की
अंतिम तिथि 3 सितंबर 2023 है। आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।