मशहूर बबलगम ब्रांड बूमर ने स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रित बुमरा के साथ हाथ मिलाया
जोधपुर । मार्स रिगली भारत के सबसे पुराने और लोकप्रिय फ्रूटी बबलगम ब्रांड बूमर ने भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज जसप्रित बुमरा के साथ एक रोमांचक कैंपेन के साथ वापसी की है। अपनी गेंदबाज़ी के लिए ‘बूम बूम बुमरा’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया का तेज़ गेंदबाज़ बुमरा बूमर के उपभोक्ताओं के दिलों को लुभाने के लिए बेहद उपयुक्त नाम है।
25 सालों से ज़्यादा समय से हास्य के पुट के साथ अपने फ्रूटी फ्लेवरों से भारतीय उपभोक्ताओं को लुभाने वाला बूमर देश में एक लीगेसी ब्रांड बन गया है। नवीनतम टीवीसी अपने पसंदीदा ‘बूम बूम बूमर’ जिंगल पर आधारित है जो इसके हास्यपुट को ‘हर पल फन कर, बूम बूम बूमर!’ के साथ और ज़्यादा दिलचस्प बनाता है। मौज-मस्ती के छोटे-छोटे पल क्रियेट करने की ब्रांड की थीम के अनुरूप, शांत और संयमित जसप्रित बुमरा अभिनीत ये नई डिजिटल फ़िल्म एक स्पुकी एनकाउंटर को एक रोमांचक ट्वीस्ट देती है।
इस नई साझेदारी की घोषणा करते हुए, मार्स रिगली इंडिया के मार्केटिंग व कस्टमर मार्केटिंग डायरेक्टर वरुण कंधारी ने कहा, “भारत में 25 सालों से ज़्यादा समय से मार्स रिगली का बूमर एक लीगेसी ब्रांड है जो दशकों से मिलेनियल्स और जेन-एक्स उपभोक्ताओं के बीच पुरानी यादों को मज़बूती से संजो कर रखता है। भारत की बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं में से एक जसप्रित बुमरा के साथ इस नए सहयोग के ज़रिये ब्रांड का लक्ष्य अपने वफ़ादारों में ख़ुशी के पल बाँटना है और बूमर को एक पसंदीदा गम के रूप में पेश करके जेन-जेड दर्शकों को लुभाना है।
इस टीवीसी में बुमरा और उनके साथी अपने प्रैक्टिस सेशन के बाद एक डरावने व रहस्यमय माहौल में निकलते हैं। यह कुछ इस तरह से निर्देशित है कि साउंड एसथेटिक्स के साथ ऐसी भयावहता को सामने लाता है जिसमें साथ की साथ हास्य का पुट भी शामिल है। ‘हर पल फ़न कर, बूम बूम बूमर!’ जैसी लाइनों के साथ मनोरंजक टीवीसी वास्तव में बूमर और बूमराह की बेहतरीन ख़ासियतों को एक साथ लाता है।
ये फ़िल्में हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु सहित 8 भाषाओं में हैं, जो टीवी पर उपलब्ध होंगी। यह फ़िल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।