आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश के खोये गौरव को लौटाने का चुनाव : शेखावत

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री का महिला प्रतिनिधियों के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में उद्बोधन

जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मात्र सत्ता हस्तांतरण का चुनाव नहीं, बल्कि प्रदेश के खोये गौरव को लौटाने का चुनाव है। महिलाओं के आत्मसम्मान को लौटाने का चुनाव है।

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर की ओर से रविवार को महिला कार्यकर्ताओं का संभाग स्तरीय महिला जन प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। राजस्थान की सह प्रभारी विजया राहटकर के आथित्य में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हजारों लोगों ने बलिदान किया। हजारों लोगों ने शारीरिक यातनाएं सही, तब जाकर देश आजाद हुआ। आजादी के बाद देश को जो सरकार मिली। उसने देश की सीमाओं को कमजोर किया।श, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार के रूप मेें हमें एक सशक्त और विजनरी सरकार मिली है। मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का संकल्प
शेखावत ने कहा कि भाजपा के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने हमें एक लक्ष्य दिया। भारत के खोये वैभव को लौटाने और विकास के पायदान की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का। पार्टी के कार्यकर्ता इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुटे हुए हैं।

हर तरह से पिछड़ गया प्रदेश
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जब राज्य में वसुंधरा राजे की सरकार थी। प्रदेश हर योजना में अव्वल था, लेकिन पिछले चुनाव में हमसे चूक हुई। हम अपने काम को नीचे तक नहीं पहुंचा पाए और सरकार से बाहर हो गए, लेकिन आज जनता खून के आंसू बहा रही है। सरकार बदलने को जनता तैयार है।

नारी शक्ति के अपमान का बदला लेना है
शेखावत ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं की स्थितियां खराब है। जिस राजस्थान की पहचान त्याग, तपस्या और स्वाभिक्ति से होती थी। आज उस प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। राजस्थान देश भर में रैप केपिटल बन गया। अब हमें संकल्प करना है कि बेटियों की दरिंदगी का हिसाब लेंगे। कुशासन की सरकार को हटाएंगे।क्षनारी शक्ति के अपमान का बदलना लेने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कियह चुनाव केवल सत्ता हस्तांतरण का चुनाव नहीं है। यह राजस्थान के सम्मान को लौटाने का चुनाव है। यह जय जय राजस्थान करने के संकल्प का चुनाव है।

पर्यावरण जन चेतना यात्रा के समापन कार्यक्रम में लिया भाग
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अमृता देवी सहित पेड़ो की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहूति देने वाले 363 वीरों की पवित्र स्थली खेजडली पहुंच कर जम्भेश्वर भगवान के दर्शन किए। बाद में पर्यावरण जन चेतना यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। अपना संस्थान एवम् पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित समारोह में सभी से पर्यावरण की रक्षा करने और जल को सहेजने का आव्हान किया। केन्द्री मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहाकि प्रसिद्ध खेजड़ली स्थान पर आयोजित पर्यावरण जन चेतना यात्रा के समापन समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण की जरूरत है। देश में ग्रीन कवरेज कम हो रहा है। सौ साल पहले जंगल 39 प्रतिशत जमीन पर था, जो घटकर 24 प्रतिशत तक आ गया। पर्यावरण के लिए जल और जंगल, दोनों आवश्यक है। पिछले कुछ सालों में जिस तरह देश में पर्यावरण के प्रति चेतना जाग्रत हुई है। पिछले दो साल भारत मे ट्री कवरेज 28 सौ वर्ग किमी आ गया। निश्चित रूप से इस चेतना को जाग्रत करने में विश्नोई समाज का भी बड़ा योगदान हे।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा पेड़ लगाने मात्र की यात्रा ही नहीं है, यह एक प्रकार से पेड़ लगाने की संकल्पना की शुरूआत है। लोगों के मन में पर्यावरण चेतना का भाव बढ़ाना है। जल जमीन जंगल और जानवर की रक्षा का संकल्प लेना होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button