शेखावत ने बाबा रामदेव जी की समाधि पर माथा टेका और ज्योत के किए दर्शन
शनिवार को पोकरण, रामदेवरा के प्रवास पर रहेंगे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री
जोधपुर / रामदेवरा। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को दोपहर सड़क मार्ग से जयपुर से जोधपुर पहुंचे। बाद में रामदेवरा जाकर उन्होंने रूणिचा धनी श्री बाबा रामदेव जी महाराज की श्रावण शुक्ल दूज पर बाबा रामदेव जी की समाधि पर माथा टेका और ज्योत के दर्शन किए। सपरिवार फेरी लगाकर देश में खुशहाली की मन्नत मांगी।
बाबा रामदेव जी की तपो भूमि रुणिचा कुआं में दर्शन किए और चिल्लाय माताजी के पूजा अर्चना की।
बाबा रामदेव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत अभिनंदन किया। शेखावत की ओर से रुणीजा कुआं रामदेवरा में सत्संग का आयोजन किया गया। मंत्री शेखावत देर रात तक सत्संग में मौजूद रहे। इस दौरान गादीपति राव भोम सिंह तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत रात्रि विश्राम रामदेवरा किया। शनिवार को प्रसादी का आयोजन रखा गया है। शेखावत के जोधपुर से रामदेवरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने अनेक स्थानों पर किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए सभी का धन्यवाद दिया।