नि:शुल्क शिक्षा सामग्री का किया वितरण

जोधपुर। श्री जगत कल्याण शिक्षा संस्थान की ओर से कुड़ी भगतासनी, सांगरिया, भीलों की ढाणी, राजीव गांधी सेवा बस्ती व झालामंड आदि क्षेत्र में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया।

संस्थान सचिव किरण त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य सेवा, शिक्षा और संस्कार है। साथ ही शिक्षा उस सीढी के समान हैं जिस पर चढ़कर हम ऊंचाइयों की बुलंदियों को छू सकते हैं, इसी सोच को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके सुनीता दाधीच, मंजू चौहान, गार्गी, मोना कंवर, विनीता सिंह व प्रिया देवी आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button