सम्यक दर्शन कार्यशाला आज से

जोधपुर। तेरापंथ युवक परिषद जोधपुर द्वारा जाटाबास स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी रतिप्रभा के सानिध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला के बैनर व पुस्तक का विमोचन किया गया।
मंत्री अंकित चौधरी ने बताया की सम्पूर्ण भारत वर्ष मे अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद व श्रमन संस्कृति संकाय द्वारा आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला 2023 में आचार्य महाप्रज्ञ की अनुपमेय कृति शरीर और आत्मा पुस्तक पर आधारित होगी। उक्त पुस्तक का विमोचन सभाध्यक्ष पनालाल कागोत, धनपतराज मेहता, शांतिचंद भंसाली, परिषद अध्यक्ष कमल सुराणा, मितेश जैन, विनोद सुराणा, नवरतन चौरडिया, तारा सुराणा, दीपचंद सुराणा ने किया। साध्वी रतिप्रभा ने कहा की – भारतीय दर्शन मे आत्मवाद और अनात्मवाद इन दो धाराओं का अस्तित्व प्राचीन काल से है। शरीर प्रत्यक्ष है और इंद्रियगमय है। साध्वी कलाप्रभा ने फरमाया की पुस्तक में राजा प्रदेशी और केशी स्वामी की तत्वचर्चा जितनी ज्ञानवर्धक है उतनी ही सरस है। प्रस्तुत पुस्तक का पाठक इन दोनों तथ्यों को साक्षात कर सकेगा।
कोषाध्यक्ष भूपेंद्र बाफना ने बताया की कार्यशाला 9 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन रात्रिकालीन 8 से 9 बजे तक तेरापंथ भवन जाटाबास मे साध्वी के सानिध्य में आयोजित होगी व उसकी परीक्षा आगामी 10 सितंबर 23 को रात्रि 08.15 बजे से संबोधि एप के माध्यम से आयोजित होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button