सुन्दरकाण्ड पाठ से खुशियों का संचार होता है : सोमेश्वरगिरी

जोधपुर। कायलाना झील के पास रेडार रोड स्थित बिजोलाई बालाजी आश्रम में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विभिन्न चौपायों से श्रीराम परिवार का बखान कर भक्त हनुमान की आराधना की गई।

 महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज ने इस अवसर पर भक्तों को सुन्दरकाण्ड पाठ का महत्त्व बताते हुए कहा कि हनुमानजी का जल्द प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाता है और इस पाठ को करने वाले व्यक्ति के जीवन में खुशियों का संचार होता है। महामंडलेश्वर ने कहा कि सुंदरकाण्ड पाठ करने वाले भक्त को हनुमान बल प्रदान करते है, जब भक्त का आत्मविश्वास कम होने लगता है या जीवन में कोई काम नहीं बन रहा है तो सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से सभी काम अपने आप ही बनने लगते है। अंत में आश्रम की ओर से भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button