शहीदाने कर्बला की याद मे 40 युनिट रक्तदान
रक्तदान कर समाज में अवेयरनेस लाने का संदेश दिया
जोधपुर। शहीदाने करबला की याद में नूरानी मदरसा तुलबिनात एज्युकेशन सोसाइटी की और से नूरानी मदरसे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
सोसायटी के सचिव मोहम्मद हारुन ने बताया की शिविर मे रक्तदाताओ ने 40 युनिट रक्तदान किया।
शहीदाने कर्बला की याद में रक्तदान कर समाज में अवेयरनेस लाने का संदेश दिया।
शिविर मे पार्षद शाहीन रफीक अंसारी, पुर्व पार्षद रमजान खां, सलीम साहब, ताज मोहम्मद, नदीम बक्स, रियाज मुल्लाजी, मनोज जांगिड़, मो.सुऐब, अजीज पठान, मोःसद्दीक, हारुन अब्बासी, रुस्तम अब्बासी, इंसाफ अली, अजहर खान, मोइन गोरी, मोहम्मद युनूस गोरी, मोहम्मद आशिक, जय किशन जी, रमजान गोरी, जोधाणा जागरुक मंच के संस्थापक साजिद खान, एडवोकेट अब्दुल खालिद, आशिफ नूरी, इमरान कुरेशी, शकील अहमद,जमाल ख़ान आदि ने अपने रक्त व वक्त से योगदान दिया।. अंत में सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद सुऐब साहब ने सबका धन्यवाद किया।