श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट की आम सभा आयोजित
जोधपुर । मसूरिया स्थित श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट की तरफ से आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी बड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अन्य समाज बंधुओं ने भी भाग लिया ।
आम सभा में हुई इस बैठक में समाज के कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें समाज के उत्थान के लिए सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी साथ ही समाज के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के आय-व्यय का ब्यौरा भी पेश किया गया । इसके साथ ही समाज में फैली कुरीतियों के बारे में भी चर्चा हुई जिसमे मुख्य रुप सेे मृत्यु भोज के बारे में चर्चा की गई ।
समाज बंधु प्रेम प्रकाश पवार ने बताया कि जहां एक और किसी परिवार में मृत्यु के बाद परिवार सदमे की स्थिति में रहता है वही उस स्थिति में उसे मृत्यु भोज भी करना पड़ता है जो उसके लिए बहुत दुखदाई होता है । उन्होंने यह भी कहा कि समाज जल्द से जल्द इस कुरीति से बाहर निकले । समाज बंधु नंदकिशोर गोयल ने समाज के द्वारा किए जा रहे हैं उत्थान के कार्यों का पूरा विवरण समाज बंधुओं के सामने रखा । आम सभा की समाप्ति पर समाज अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने सभी पदाधिकारियों एवं सभा में उपस्थित हुए समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया ।