रोटरी क्लब ऑफ़ जोधपुर ब्लूसिटी के स्थापना समारोह का सफ़लतापूर्वक आयोजन

जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ जोधपुर ब्लूसिटी के स्थापना समारोह होटल रेडिसन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रो. डॉ. संतानु चौधुरी, डायरेक्टर, आईआईटी जोधपुर, ने दीप प्रज्वल्लन साथ समारोह का उद्घाटन किया, जिसमें अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

जतिन धूत ने अध्यक्ष, CA अलंकृत डागा के सचिव और दीपक राठी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करी |

पीडीजी प्रियेश जी भंडारी ने अपने उद्बोधन से सभी को रोटरी से अवगत करवाया और स्थापना अधिकारी के पद को संभाला। संस्थापक अध्यक्ष और एजी अंकुर अग्रवाल ने प्रेरणादायक भाषण दिया और क्लब में 11 नए सदस्यों को सम्मिलित किया, जो पूरे शहर में सबसे अधिक है। इन 11 नए सदस्यों के सम्मिलन से क्लब की सदस्यता 30% से भी अधिक बढ़ी।

पूर्व प्रधान अध्यक्ष, अभिवक्ता अविन छंगानी ने एक पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से पिछले साल की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।

प्रेसिडेंट जतिन धूत ने प्रेरणादायक भाषण देने से सभी को प्रेरित किया, जिससे पूरा टीम उत्साहभरा और निरंतर बना रहा।

स्थापना समारोह को सचिव सीए अलंकृत डागा ने धन्यवाद भाषण देकर समाप्त किया और मुख्य अतिथि, गणमान्य व्यक्तियों, साथी रोटरियनों, और अन्य सम्मानित मेहमानों का सम्मान किया।

जोधपुर के अन्य रोटरी क्लबों के प्रधान और सचिव भी स्थापना समारोह में शामिल हुए।

हमारे शहर के मशहूर आरजे रेक्स भी इस क्लब के सदस्य हैं, जिन्होंने समारोह की पूरी ऊर्जा से मेज़बानी करी

डॉक्टर प्रत्युष और दिविशि गोयल  द्वारा गिटार और गायन  प्रस्तुति ने उमंग से भर दिया।
मनस्वी धूत द्वारा प्रस्तुत किए गए भरतनाट्यम ने सभी का मन मोह लिया |
इसके अलावा मन्नत राठी ने, गीता के 12वें अध्याय के ज्ञान और श्लोकों का उच्चारण भी उन्होंने समर्पित किया।

क्लब ने जुलाई माह में 11000 पौधों को CRPF को भेंट करा| साथ ही कृष्णा गौशाला एवं भांडू संस्कृत विद्यालय में वाटर कूलर भेंट करें | क्लब की कार्यकारिणी समिति ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की घोषणा करी जिसमें की हॉस्पिटल के वार्ड का नवीनीकरण, सरकारी विद्यालय का नवीनीकरण, प्रोस्थेटिक हाथ पैर का कैंप, प्रोजेक्ट शिक्षा 2.0,   ग़ज़ल संध्या का आयोजन इत्यादि है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button