सजगता से अधिकारो का लाभ मिलता है
जोधपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य पर जागरूकता कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में विचार गोष्ठी के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर के आर सोनी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित अमर शहीदों की जीवनियों के बारे में विशेष जानकारी दी. अमर शहीदों की जीवनी पर कलरिंग बुक भी छात्र छात्राओं को वितरित की गई, जिसमें अट्ठारह सौ सत्तावन से लेकर के 1947 तक के आंदोलन की गाथा वर्णित है।
आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, तात्या टोपे, बेगम हजरत महल, नानासाहेब, दादाभाई नरोजी, मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल, मदन मोहन मालवीय, मोतीलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, गोपाल कृष्ण गोखले, कस्तूरबा गांधी, सर सैयद अली इमाम, कर्नल शौकत अली, आगा,खान तृतीय, मोहम्मद इकबाल, नारायण मल्हार जोशी, सरोजनी नायडू, सर मिर्जा इस्माइल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, घनश्यामदास बिड़ला, सूर्यसेन, राम प्रसाद बिस्मिल, कमला नेहरू, अशफाक उल्ला खान, जतिन दास, लाल बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु, अरूणा आसफ अली, बटुकेश्वर दत्त आदि के बारे में परिचय देते हुए इनके देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका प्रकाश डाला।
प्रधानाध्यापक जसवंत सिंह सिसोदिया ने मौलिक अधिकारों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि संविधान द्वारा समानता का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार शोषण के विरुद्ध अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार संवैधानिक उपचारों का अधिकार दिया हुआ है. उन्होंने मौलिक कर्तव्य पर कहा कि देश की सुरक्षा करें और हिंसा से दूर रहें यह हमारा प्रथम मौलिक कर्तव्य है, दूसरा सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें, तीसरा मौलिक कर्तव्य है 6 से 14 वर्ष के बच्चों हेतु प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें, चौथा मौलिक कर्तव्य पर्यावरण की रक्षा करें , पांचवा मौलिक कर्तव्य संविधान का पालन करें और राष्ट्रगान का आदर करें, छठवां मौलिक कर्तव्य संप्रभुता भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करना है। इसी अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं ने आजादी के रंग पुस्तक पर पेंटिंग भी की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।