जिला कलक्टर ने बाईजी का तालाब के निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं नियत समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बाईजी तालाब के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया।  

निरीक्षण के दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राकेश परिहार ने बताया कि तालाब के फ्लोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा छतरी,घाट की सीढ़ियों का कार्य प्रगतिरत है।

 जिला कलक्टर गुप्ता ने संबंधितों को कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

गुप्ता ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को चांद शाह तकिया मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जेडीए सड़क निर्माण का कार्य नियत समय पर शुरु कर सके।

इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त देवेंद्र कुमार, जोधपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक (अभियांत्रिकी) महेंद्र सिंह पंवार,अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियंता राकेश गहलोत, अधिशासी क्भियांता (सिविल) कानाराम सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button